झांसी, दिसम्बर 31 -- झांसी संवाददाता। उत्तर मध्य रेल कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ, ने वर्ष 2025 के अंतिम माह दिसंबर में पदोन्नति प्राप्त करने वाले सभी रेल कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामानाएं दीं। रेल प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों-जैसे टिकट चेकिंग, रिज़र्वेशन, लोको पायलट, टीआरएस इत्यादि संवर्ग के कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। इस कदम से कर्मचारियों को समय पर वेतन वृद्धि और आर्थिक लाभ प्राप्त होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और कार्य के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा। झांसी मंडल की उत्तर मध्य रेल कर्मचारी संघ की पूरी कमेटी ने भी सभी पदोन्नत कर्मचारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। संघ ने यह भी सुनिश्चित किया है कि रेल कर्मचारियों के अधिकार समय पर प्राप्त हों, जिससे उनका कार्य में उत्साह और प्रशासन के प्रति निष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.