सुल्तानपुर, जनवरी 4 -- गोसाईगंज,संवाददाता। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के उमरी नगरहवा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव से सटे एक बाग में विशालकाय अजगर लोगों को दिखाई दिया। अजगर की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जिसके बाद लोगों ने वन विभाग को सूचना दी।वन दरोगा बृजेश कुमार यादव के निर्देश पर टीम को मौके पर भेजा गया। वन विभाग के राकेश निषाद और तौहीद अहमद ने सतर्कता और सावधानी के साथ अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान ग्रामीणों ने भी टीम को पूरा सहयोग दिया। वन दरोगा वृजेश यादव ने बताया कि अजगर की लंबाई आठ फिट थी। जिसको रतनपुर स्थित जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.