गाजीपुर, मार्च 24 -- दिलदारनगर। क्षेत्र से 17 जायरीन पवित्र उमरा यात्रा के लिए सोमवार को रवाना हुए, ये सभी श्रद्धालु दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से श्रमजीवी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। 25 मार्च को सुबह 9:30 बजे ये जायरीन दिल्ली से मक्का-मदीना के लिए उड़ान भरेंगे। जायरीनों को विदा करने के लिए स्टेशन पर परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विदाई के समय माहौल भावुक हो गया और परिवारजनों ने दुआओं के साथ अपनों को गले लगाकर सलामती की कामना की। यह यात्रा लगभग 15 दिनों की होगी, जिसमें जायरीन मक्का और मदीना शरीफ में इबादत करेंगे। नौ अप्रैल को सभी के वापस लौटने की संभावना है। इस मौके पर कई लोग भी उपस्थित रहे और सफल यात्रा की दुआ की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.