चंदौली, अगस्त 23 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के लौंदा गांव से शुक्रवार देर रात दो दर्जन जायरीनों का एक जत्था उमरा यात्रा के लिए रवाना हुआ। जायरीनों को विदा करने के लिए परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में वाराणसी स्टेशन पहुंचे। घर से लेकर स्टेशन तक जायरीनों का फूल-मालाओं से स्वागत कर दुआओं के साथ विदा किया गया। परिजनों ने कहा कि अल्लाह उन्हें सुरक्षित यात्रा कराए और उनकी दुआएं कबूल हों। इस अवसर पर जायरीन खुर्शीद ने बताया कि हज वर्ष में केवल एक बार होता है, जबकि उमरा साल भर में कभी भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग हर साल उमरा के लिए जाते हैं, लेकिन यह सौभाग्य उन्हीं को मिलता है जिन्हें अल्लाह की रहमत नसीब होती है। मक्का और मदीना शरीफ की यात्रा हर मुसलमान की सबसे बड़ी ख्वाहिश होती है। उन्होंने भरोसा दिलाय...