बिजनौर, फरवरी 27 -- सऊदी में उमरा कर वापस लौट रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिससे उसके परिजनों में मातम छा गया। बताया जाता है कि युवक लगभग दो माह पहले ही छुट्टी बिता कर सऊदी गया था। मोहल्ला तराई निवासी कैफ 25 वर्ष पुत्र मोहम्मद खालिद विगत लगभग चार वर्षों से सऊदी अरब में रहकर काम करता था। परिजनों के अनुसार लगभग दो माह की छुट्टी पर भारत आया था। छुट्टी के बाद एक बार फिर सऊदी अरब चला गया था। वह सऊदी से दो दिन पहले ही उमरा करने मक्का मदीना गया था और शुक्रवार शाम रूम पर चार पहिया वाहन से वापस लौट रहा था। इस दौरान हुए सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। कैफ चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वहीं अपुष्ट जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में उसके तीन अन्य साथियों की भी मौत हुई बताई जा रही है। शेरकोट के ही निवासी बताए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.