उमरा के लिए लातेहार से जायरिनों का जत्था मक्का रवाना
लातेहार, जुलाई 11 -- लातेहार। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से उमरा के लिए जायरिनों का जत्था शुक्रवार की देर रात लातेहार रेलवे स्टेशन से गरीब रथ ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुआ। दिल्ली पहुंचने के बाद सभी जायरिन सऊदी अरब के मक्का-मदीना के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे उमरा के सभी अरकान अदा करेंगे। रवाना होने से पूर्व जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने जायरिनों से गले मिलकर शुभकामनाएं दीं और सकुशल यात्रा की कामना की। जायरिनों ने कहा कि वे मक्का में क्षेत्र की खुशहाली, अमन-चैन और देश की तरक्की के लिए दुआ करेंगे। इस अवसर पर रब्बानी हुसैन, कामिल अंसारी, सममूल होदा, वारिश अंसारी, इस्माइल अंसारी, शौकत अली, अयूब अंसारी सहित कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सतबरवा से 8 जायरीनों हज के लिए हुए रवाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.