महाराजगंज, मार्च 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी 46 वर्षीय गुलशेर अली की सऊदी अरब में हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। वह लगभग 22 महीने पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए सऊदी अरब गए थे और मक्का में ड्राइवरी का काम करते थे। उनकी मौत उस समय हुई जब वे उमरा करने मक्का शरीफ गए थे। बताया जा रहा है कि गुलशेर अली काम से छुट्टी लेकर उमरा करने के लिए मक्का शरीफ गए हुए थे। इसी दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया जिससे उनकी शनिवार को मृत्यु हो गई। घटना की सूचना जैसे ही घर पहुंची परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी मरियम खातून 19 वर्ष और दो बेटे अरशद अली 17 वर्ष तथा अरमान 13 वर्ष हैं। मौत की खबर सुनते ही प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.