आगरा, मार्च 21 -- फेसबुक पर उमराह का विज्ञापन देख मंटोला निवासी युवक ठगी का शिकार हो गया। कथित ट्रेवल एजेंटों ने यूपीआई के माध्यम से 1.70 लाख रुपये ले लिए। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर कागजात में कमी बताकर यात्रा रोक दी गई और फिर अतिरिक्त रुपये मांगे गए। पीड़ित मो. असलम निवासी घटिया मामू भांजा मंटोला ने बताया कि फेसबुक पर खिदमत ट्रेवल के विज्ञापन से संपर्क किया था। फहीम नामक व्यक्ति ने प्रति व्यक्ति 70 हजार रुपये में उमराह कराने की बात कही। चार लोगों के लिए 2.80 लाख तय हुए और 1.70 लाख एडवांस ले लिया। 14 मार्च को दिल्ली बुलाया गया, जहां टिकट और पासपोर्ट में खामियां बताकर रोक दिया गया।आरोप है कि फहीम ने अपने सहयोगी मौलाना शहवाज के जरिए 80 हजार रुपये और ले लिए। बाद में 1.20 लाख की और मांग की गई। संदेह होने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे। विवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.