वाराणसी, अप्रैल 20 -- चिरईगांव (वाराणसी)। उमरहां बाजार में रविवार दिन में वाहन चोरों ने टाइल्स कारीगर की बाइक उड़ा दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। उकथी नई बस्ती निवासी पप्पू प्रजापति टाइल्स कारीगर हैं। वह रविवार दिन में उमरहां बाजार में प्राथमिक विद्यालय के पास सतीश कुमार सिंह के मकान में टाइल्स लगा रहे थे। उनकी बाइक गेट पर खड़ी थी। शाम 4:30 बजे काम खत्म करके वह बाहर निकले तो उनकी बाइक गायब थी। सीसीटीवी कैमरे में दो युवक बाइक से आते दिखे। हेलमेट वाला युवक उनकी बाइक के पास आया। उसने मास्टर चाबी से उसे स्टार्ट करने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- बाइक की चोरी की दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट तीसरी कोशिश में वह चालू हो गई। चोरी गई बाइक पप्पू प्रजापति भाई पुनवासी प्रजापति के नाम से पंजीकृत है। पुलिस ने वाहन चोरों की तलाश शुरू ...