बांदा, फरवरी 13 -- बांदा। संवाददाता बबेरू ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरहनी में संचालित अस्थाई गौशाला पर विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा के पदाधिकारी पहुंचे। वहां की अव्यवस्थाओं को देखकर जिम्मेदार अधिकारी से शिकायत की। विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा संघ के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने जिलाधिकारी से की गई शिकायत में कहा कि उमरहनी गौशाला में समस्याओं की भरमार है। आज यहां गौशाला में गोवंशों की संख्या सिर्फ 60 है जो अगस्त में 187 थी। गौशाला के बगल से ऐसा लग रहा है कि गोवंशों के लिए कब्रिस्तान बनाया गया हो। मौके पर लगभग डेढ़ दर्जन को गोवंशों के शव व कंकाल मिले। पदाधिकारी का आरोप है कि यहां पर गोवंशों की जो मौत हुई है वह ज्यादातर भूख के कारण और इलाज के अभाव में है। आज भी भोजन, पानी, ठहराव की अव्यवस्था है। जांच कर कार्यवाही की मांग की गई है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.