प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 28 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिला उमरवैश्य समाज सभा की ओर से रविवार को आयोजित 21 वां छात्र-छात्रा सम्मान समारोह चिलबिला स्थित उमरवैश्य धर्मशाला में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता राम अजोर उमरवैश्य ने की। समाज सभा के संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि 128 छात्र-छात्राओं को सम्मानपत्र, मेडल, उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में हाई स्कूल के 70 और इंटर के 58 छात्र-छात्राओं के अलावा पट्टी के पृथ्वीगंज निवासी हरिओम उमरवैश्य व स्वप्निल उमरवैश्य शामिल रहे। हरिओम का चयन उत्तर प्रदेश औषधि प्रयोगशाला और स्वप्निल का चयन बिजली विभाग में जेई पद पर हुआ है। संचालन महामंत्री मदनलाल ने किया। इस दौरान सभा के कोषाध्यक्ष कैलाश मैनेजर, एडीजीसी देवेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. श्याम, जवाहरलाल बच्चा, मदनलाल, गुलाबचंद, आनंद...