कौशाम्बी, मार्च 8 -- पिपरी थाना इलाके के उमरवल यमुना घाट पर इन दिनों बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन का खेल चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया दिन-रात नदी से बालू निकालकर परिवहन कर रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए हैं। इससे न केवल शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि पर्यावरण और ग्रामीणों के आवागमन पर भी इसका असर पड़ रहा है। उमरवल यमुना घाट पर इन दिनों अवैध तरीके से बालू खनन का कारोबार तेजी से चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक दिन के समय नावों के जरिये यमुना नदी से बालू निकालकर घाट पर डंप किया जाता है। इसके बाद रात होते ही डंपर और ट्रैक्टर-ट्रालियों से बालू का परिवहन शुरू हो जाता है। पोकलैंड मशीनों से लोडिंग कर पूरी रात वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि एक दिन में सैकड़ों डंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.