हमीरपुर, जनवरी 20 -- राठ, संवाददाता। क्षेत्र के उमन्नियां गांव के ग्रामीणों ने अपने गांव में सरकारी राशन की दुकान बनवाए जाने की मांग की है। दिव्यांग महिला कोटेदार सहित ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। उमन्नियां गांव निवासी दिव्यांग कोटेदार जुलेखा खातून और गांव के नसीब अहमद, रईस खान, हसीम खान, निजाम और शमीम फौजी सहित अन्य ग्रामीणों ने उमन्नियां गांव के गाटा संख्या 200 में राशन की दुकान का निर्माण करवाए जाने की मांग की है। उमन्नियां और चिरवा गांव एक ही ग्राम पंचायत है। सरकारी राशन विक्रेता जुलेखा खातून ने बताया कि जिलाधिकारी ने ग्राम उमन्नियां के गाटा संख्या 200 में सरकारी राशन की दुकान बनवायें जाने के सम्बंध में आदेश किया था। लेकिन इसके बावजूद भी ग्राम चिरवा में सरकारी राशन की दुकान का निर्माण किया जा रहा है। अभी तक ग्राम उमन्नियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.