उमड़े मरीज तो ढाई बजे तक हुआ मरीजों को दवा का वितरण
हाथरस, अप्रैल 6 -- हाथरस। मौसम में बने उतार-चढ़ाव के चलते बच्चे, युवा और बुजुर्ग बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। जिसके चलते सरकारी अस्पताल से लेकर निजी चिकित्सालय में इन दिनों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में लगभग 2000 मरीज पहुंचे। जिसके चलते दो बजे ओपीडी बंद होने के समय के बाद भी दोपहर ढाई बजे तक मरीजों को दवा का वितरण किया गया। बीते कई दिनों से देश में सक्रिय होते पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत के इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कभी आंधी-बारिश के साथ मौसम एकाएक ठंडा हो रहा था तो कभी तेज धूप निकलने की वजह से गर्मी के तेवर देखने को मिल रही है। मौसम का पल-पल बदलता मिजाज लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। जिसके चलते युवा, बुजुर्ग और बच्चे मौसमी बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.