उमड़ी फरियादियों की भीड़, 220 शिकायतें दर्ज
गंगापार, जून 20 -- तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी 220 शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए, हालांकि कई फरियादी तत्काल समाधान न मिलने से मायूस नजर आए। एसडीएम तपन मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से संबंधित प्रकरण सामने आए। मुंगारी गांव के हिंछलाल ने शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि गांव के एक तालाब पर कुछ लोग मिट्टी और गिट्टी डालकर अवैध रूप से रास्ता बना रहे हैं। एसडीएम ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एसीपी सुनील सिंह, तहसीलदार राजेश पाल, नायब तहसीलदार संध्या गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.