उमड़ा तिलेईडीह में ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान
गुमला, जून 18 -- पालकोट। पालकोट थाना क्षेत्र के उमड़ा तिलेईडीह गांव में 45 वर्षीय ग्रामीण एतो खड़िया अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी रायमुनी देवी दिल्ली में मजदूरी करती हैं और रविवार को ही घर लौटी थीं। उसने बताया कि बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। वह अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोई थीं,जबकि उसके पति अलग कमरे में थे।गुरुवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो देखा कि एतो खड़िया घर के वेंटिलेटर से बिजली के तार के सहारे फंदे से लटके हुए थे। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पालकोट थाना पुलिस को दी।पालकोट पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.