पटना, फरवरी 12 -- विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय खेलकूद महोत्सव उमंग-2026 गुरुवार को पाटलिपुत्र खेल परिसर में संपन्न हो गया। 7 से 12 फरवरी पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीच विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता हुई। सभी खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं में हुए संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मुजफ्फरपुर को इस वर्ष का शीर्ष संस्थान घोषित किया गया। इस दौरान विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर मंत्री ने कहा कि राज्य में खेल एवं प्रतिभा को लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है। अलग खेल मंत्रालय की स्थापना, स्टेडियमों का निर्माण और मेडल लाओ-नौकरी पाओ जैसी योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को सम्मान और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.