मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर। पॉलिटेक्निक कॉलेजों में जनवरी के पहले सप्ताह में होनेवाली उमंग प्रतियोगिता का नोडल एमआईटी को बनाया गया है। एमआईटी पूरे तिरहुत प्रमंडल के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में होनेवाली प्रतियोगिता पर निगरानी रखेगा। प्रतियोगिता पॉलिटेक्निक कॉलेजों के साथ इंजीनियरिंग कालेजों में भी होगी। इंजीनियरिंग कॉलेजों में यह प्रतियोगिता 9 से 12 जनवरी तक होगी। प्रतियोगिता छात्रों के साथ शिक्षकों के लिए भी होगी। छात्रों के लिए उमंग प्रतियोगिता में क्रिकेट, बॉलीबॉल, बैडमिंटन, रिले और कबड्डी जैसे खेल होंगे। शिक्षकों के लिए क्रिकेट, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसे खेल होंगे। खेल के अलावा निबंध लेखन, कहानी लेखन, पेंटिग और समूह गायन की प्रतियोगिता भी होगी। कॉलेजों में जितने वाले प्रतिभागी फरवरी में होने वाले राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.