गढ़वा, मार्च 5 -- प्रखंड में रंगों का त्योहार होली पूरी श्रद्धा, उमंग और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। उसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखी। उससे क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना नहीं घटी। वहीं थाना परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उसमें पुलिस और पब्लिक पूरे सद्भाव के साथ मिलकर पारंपरिक होली के गीत गाए। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह और थाना प्रभारी रजनी रंजन ने थाना में पहुंचे लोगों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। उसके अलावे प्रखंड के कई स्थानों पर पारंपरिक कीर्तन मंडलियों द्वारा होली गीतों का आयोजन किया गया। उससे पूरा क्षेत्र होली की रंगों में सराबोर रहा। होली के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न गांवों में विशेष कीर्तन मंडलियों ने भगवान कृष्ण और राधा के प्रेम से जुड़े भजन प्रस्तुत किए। होली खेले रघुवीरा अवध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.