जहानाबाद, मार्च 5 -- रंग की खुमारी में डूबा रहा शहर व गांव लोगों ने चार दिनों तक होली पर्व का उठाया आनंद जहानाबाद, नगर संवाददाता। शहर और जिले में होली का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया। बच्चे, नौजवान, बुढ़े व महिलाएं, सभी होली के रंग में रंगी नजर आईं। रंग की खुमारी में शहर व गांव डूबा रहा। लोगों ने होली पर खूब मस्ती की और आपसी सद्भाव के साथ असत्य पर सत्य की जीत का पर्व मनाया।होलिका दहन के दिन से ही लोग होली के रंग में पूरी तरह रंग चुके थे। शहर की सड़कें और मोहल्ले के घरों की दीवारें सतरंगी होने लगी थी। सोमवार की आधी रात के बाद लोगों ने विधि-विधान पूर्वक होलिका दहन किया। इसके साथ ही लुकबारी का मनोरम दृश्य भी लुभा रहा था। लोगों ने होली गीतों की प्रस्तुति के साथ होलिका दहन किया। शहर के दो दर्जन से अधिक जगहों पर होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ। शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.