मुंगेर, मार्च 6 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रंगों का पर्व होली बुधवार को मुंगेर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह होते ही युवाओं की टोलियां ढोलक और होली गीतों के साथ सड़कों पर निकल पड़ीं। लोग घर-घर जाकर एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। छोटे-छोटे बच्चे पिचकारी और रंगों के साथ जमकर मस्ती करते रहे और पूरे माहौल को रंगमय बना दिया। कई युवाओं ने अलग-अलग तरह के मुखौटे पहन रखे थे और होली के पारंपरिक गीतों पर थिरकते हुए रंगोत्सव का आनंद लिया। शहर के विभिन्न मोहल्लों में सुबह से ही रंग खेलने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर तक जारी रहा। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।शाम होने पर लोग एक-दूसरे के घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.