उमंग उत्सव में महानगर में एक साथ लगीं शाखाएं, स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन
सहारनपुर, अक्टूबर 5 -- सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर की ओर से रविवार को 'उमंग उत्सव' का आयोजन किया गया। इसके तहत महानगर के विभिन्न नगरों, बस्तियों और मोहल्लों में एक ही दिन बड़ी संख्या में प्रभात एवं सांध्य शाखाएं आयोजित हुईं। शाखाओं में बाल, तरुण और प्रौढ़ स्वयंसेवकों ने गणवेश में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पार्कों, खेल मैदानों और सार्वजनिक स्थानों पर भगवा ध्वज फहराकर प्रार्थना की गई। स्वयंसेवकों ने योग, सूर्य नमस्कार और दंड अभ्यास के साथ देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रभाव, सामाजिक समरसता, शारीरिक एवं बौद्धिक जागरण तथा शाखा विस्तार को गति देना रहा। महानगर प्रचारक, विभाग संघचालक सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विभिन्न शाखाओं में पहुंचकर स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। बौद्धिक सत्रों में वक्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.