औरंगाबाद, फरवरी 13 -- मदनपुर, एक संवाददाता। पर्यटन विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 15 और 16 फरवरी को महा शिवरात्रि के अवसर पर उमंगेश्वरी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य ने दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के पहले दिन 15 फरवरी को फिल्म जगत की पार्श्व गायिका ऐश्वर्या पंडित प्रस्तुति देंगी। उनके साथ अन्य नामचीन कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 16 फरवरी को प्रख्यात कलाकार सुरंजन राजवीर की प्रस्तुति होगी। महोत्सव में स्थानीय कलाकार और बाल कलाकार भी भक्ति गीत, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.