उमंग: भाइयों की कलाई पर सजी प्रेम की डोर जिलेभर में दिखा उत्साह
सीतामढ़ी, अगस्त 29 -- शिवहर। भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को जिलेभर में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल बना रहा। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और लंबी उम्र, सुख-समृद्धि व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को मुंह मीठा कराकर यथाशक्ति उपहार भेंट किए तथा जीवनभर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बाजारों में भारी चहल-पहल रही। मिठाई, वस्त्र और रंग-बिरंगी राखियों की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी, मांगी लंबी उम्र दूर-दराज के शहरों में रहने वाली बहनें भी इस खास मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.