देहरादून, अप्रैल 6 -- हरिद्वार। भेल रानीपुर में सैनी समाज का 46वां वार्षिक उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दर्जाधारी सुनील सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उत्सव के दौरान सैनी समाज के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि सुनील सैनी ने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दर्जाधारी सुनील सैनी ने कहा कि हरिद्वार का सैनी समाज सशक्त और समृद्ध समाज के रूप में पहचान बना रहा है। समाज के लोग सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं और नई पीढ़ी शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही है। उन्होंने युवाओं से सेवा भाव के साथ...