कोडरमा, अप्रैल 7 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर श्री अग्रसेन भवन में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न खेलों के उभरते खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। योगासन, कबड्डी, क्रिकेट समेत अन्य खेलों में जिला, प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल समाज के हर वर्ग को जोड़ने की ताकत रखता है और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेल अमीर-गरीब, महिला-पुरुष या दिव्यांग जैसे किसी भी भेदभाव से परे सभी को समान अवसर देता है।मंच के अध्यक्ष मोहित संघई ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.