प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन हब एमएनएनआईटी फाउंडेशन (आईआईएचएमएफ) की ओर से नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में समर इंटरशिप प्रोग्राम-2026 का शुभारंभ एमएनएनआईटी परिसर में शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न इंजीनियरिंग, तकनीकी और व्यावसायिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को एआई, एमएल, रियल टाइम एप्लीकेशन, बायोइनफार्मेटिक्स व नैनो मैटेरियल्स जैसे अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें औद्योगिक आवश्यकताओं, शोध आधारित अधिगम और नवाचार उन्मुख सोच से जोड़ना है। डॉ. राम कुमार मिश्र ने कहा कि आज का ...