धनबाद, दिसम्बर 21 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आईआईटी आईएसएम धनबाद में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का एलेक्सकॉम 25 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एम वेल्लई पांडी महानिदेशक स्टैंडर्डाइजेशन टेस्टिंग एंड क्वॉलिटी सर्टिफिकेशन (एसटीक्यूसी) ने कहा कि इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस जैसे क्षेत्रों का तेजी से एकीकरण हो रहा है। इससे तकनीक का स्वरूप पूरी तरह बदल रहा है। पहले अलग-अलग समझे जाने वाले ये क्षेत्र अब आईटी आधारित एकीकृत सिस्टम के रूप में विकसित हो रहे हैं। क्वांटम कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, ऑटोनॉमस सिस्टम, सेमीकंडक्टर डिजाइन और आईओटी जैसी उभरती तकनीकें नए अवसर पैदा कर रही हैं, लेकिन इसके साथ ही सुरक्षा चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। पांडी ने इस बात पर बल दिया कि शोध तथा तकनीकी विकास में मानकीकरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.