रांची, अगस्त 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। शिक्षकों, शिक्षक प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षु शिक्षकों को आईसीटी और उभरती तकनीकों पर जानकारी देने के लिए संवर्धन कार्यक्रम (एफडीपी) 19 से 21 अगस्त तक रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में होगा। कार्यक्रम का आयोजन एनसीईआरटी के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी (सीआईईटी) की ओर से होगा। इसमें झारखंड से 150 प्रतिभागी भाग लेंगे। तीन दिनों के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में आईसीटी के प्रभावी उपयोग, उभरती तकनीकों तथा इनके माध्यम से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने से जुड़े विषयों पर जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में कुल नौ रिसोर्स पर्सन के विशेष व्याख्यान होंगे। इनके माध्यम से प्रतिभागियों को नई तकनीकों, डिजिटल संसाधनों और शिक्षा में तकनीक के व्यावहारिक इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी। एफड...