नई दिल्ली, जुलाई 13 -- बारिश की फुहारें और हाथ में गरमा-गरम भुट्टा, यह मौसम का सबसे पसंदीदा कॉम्बो माना जाता है। सड़क किनारे भुट्टा खाते हुए बारिश का आनंद लेना कई लोगों की पुरानी यादों का हिस्सा भी होता है। हालांकि स्वाद के साथ-साथ सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है। भुट्टा सिर्फ पेट भरने वाला आहार नहीं है, बल्कि इसमें फाइबर, कई जरूरी मिनरल्स, विटामिन और आंखों की सेहत के लिए लाभकारी तत्व भी पाए जाते हैं। लेकिन हर व्यक्ति की सेहत अलग होती है। किसी को गैस की परेशानी होती है, तो किसी को मधुमेह या पाचन से जुड़ी समस्या। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किस स्थिति में भुट्टा किस तरह खाना बेहतर है।भुट्टा क्यों माना जाता है अच्छा नाश्ता? बरसात में लोग अक्सर तले हुए नाश्ते खाते हैं, ऐसे में भुट्टा एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में हो...