शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- जलालाबाद। अक्षय तृतीया पर उबरियाधाम स्थित परशुराम स्थल पर हवन-पूजन और शिला पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्र ने बंधु-बांधवों के साथ विधि-विधान से पूजा कर मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। आचार्य के मंत्रोच्चार के बीच शिला पूजन हुआ और वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम वीरेन पाठक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नीरज मिश्र ने कहा कि परशुराम सभी सनातनियों के आराध्य हैं और उनके आदर्श संघर्ष की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में संजीव अग्निहोत्री समेत कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम की जयंती मनी, आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प यह भी पढ़ें- अन्याय के संहारक थे भगवान परशुराम : विधायक यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा-भक्ति व उत्साह के साथ मनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...