उफ ये गर्मी : पारा @44.1, प्रचंड लू-तपिश ने ली एक और जान
वाराणसी, मई 25 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। त्वचा जलाने वाली प्रचंड गर्मी और झुलसाने, शरीर सुखाने वाली लू का दौर जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लू ने एक और जान ले ली। सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास अपराह्न तीन बजे के आसपास 52 वर्षीय सब्जी विक्रेता ननकू यादव अचानक गिरे और क्षण भर में उनकी सांसें थम गईं। मौसम विभाग ने सोमवार को हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है, वैसे उसका दौर 27 मई तक चलने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- कल का मौसम, 25 मई : यूपी में आसमान से और बरसेगी आग; बांदा-प्रयागराज में रेड अलर्टमौसम विभाग का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने 29 एवं 30 मई को बनारस के अलावा आसपास के जिलों में थंडर स्टार्म के चलते चमक-गरज के साथ बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति से आंधी चलने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.