शाहजहांपुर, अप्रैल 21 -- शाहजहांपुर। मेडिकल कालेज के वार्डों में इन दिनों गर्मी के साथ-साथ अव्यवस्थाओं ने मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पुरुष मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज उमस और घुटन भरे माहौल में इलाज कराने को मजबूर हैं। वार्ड में पंखे तो लगे हैं, लेकिन एग्जॉस्ट पंखों के अभाव में हवा का समुचित निकास नहीं हो पा रहा, जिससे स्थिति और खराब हो गई है। मरीजों का कहना है कि केवल छत के पंखों से राहत नहीं मिल रही। वार्ड के अंदर गर्म हवा घूमती रहती है, जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। कई मरीजों ने बताया कि उमस और बदबू के कारण उनकी हालत और बिगड़ रही है। यह भी पढ़ें- गर्मी में सदर अस्पताल बदहाल, मरीज बेहाल वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों ने बताया कि बंद माहौल में दुर्गन्ध फैलने से परेशानी और बढ़ जाती है। यहां सांस लेना भी मुश्किल हो जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.