बिजनौर, जुलाई 11 -- बिजनौर। जिले में हो रही झमाझम बारिश को लेकर मालन उफान पर है। मालन उफान पर होने से मालन का पानी आने से बाकरपुर गढ़ी से इनामपुरा रोड बंद हो गई है। इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं जिला प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि बरसात के दिनों में नदी नालों से दूर रहे। कुछ लोग पानी आने के बावजूद इस मार्ग से गुजर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस पहुंच गई है। तीन दिनों से जिले में झमाझम बारिश हो रही है। मालन उफान पर है और रपटे पर भी पानी आ गया है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मंडावर पुल पर आया मालन का पानी, हरिद्वार-बिजनौर मार्ग बाधित बाकरपुर और गजरौले के सामने मंडावर रोड पर पुल की अप्रोच पर मालन का पानी आ गया है । साथ ही नीचे रपटे पर पानी आ गया है। इससे बाकरपुर गढ़ी और इनामपुरा रोड पर पानी आने से रोड बंद हो गई ...