उफान पर गंगा, 1.08 सेंटीमीटर हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर
उन्नाव, अगस्त 5 -- उन्नाव। नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने व लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर 1.08 सेंटीमीटर हर घंटा बढ़ रहा है। परियर क्षेत्र में नदी का चेतावनी बिंदु 112 मीटर है। मंगलवार शाम छह बजे तक यहां जलस्तर 111.790 मीटर रिकार्ड किया गया। ऐसे में आसपास के गांवों को अलर्ट जारी किया गया है। जिले में गंगा कटरी क्षेत्र करीब 84 किलोमीटर में फैला है। इसमें बांगरमऊ, फतेहपुर चौरासी, सफीपुर, परियर, शुक्लागंज, जाजमऊ, चंदनपुर व बक्सर क्षेत्र के गांव सबसे अधिक बाढ़ से प्रभावित होते हैं। हर साल कटरी क्षेत्र के सैकड़ों परिवार पलायन को मजबूर होते हैं और उन्हें सुरक्षित स्थानों की ओर रुख करना पड़ता है। बारिश के बाद लगातार जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को गंगा का जलस्तर 111.530 मीटर था, जो मंगलवार को बढ़कर 111.790 मीटर हो गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.