लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- निघासन। इलाके की शारदा और मोहाना नदियां तहसील क्षेत्र के कई गांवों में कहर बरपा रही हैं। कई गांवों तक पहुंच के रास्ते बंद हो गए हैं। तिकुनियां इलाके के जसनगर गांव में मोहाना तेज कटान कर रही है। कटान रोकने को सिंचाई विभाग के उपाय फेल होते नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Balia News: घटाव पर नदियां, कायम हैं लोगों की दुश्वारियांबाढ़ से प्रभावित गांवों की स्थिति निघासन क्षेत्र के पुरैना सहित लुधौरी के आसपास के गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। लोगों को घरों से निकलना तक मुश्किल हो रहा है। रोजमर्रा का सामान खरीदने पड़ोसी गांव तक जाने और मवेशियों के चारा लाने तक के लिए नाव का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। करीब हफ्ते भर से हो रही बारिश और बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे निघासन इलाके के लु...