हरदोई, अक्टूबर 4 -- हरपालपुर, संवाददाता। गंगा, रामगंगा और गंभीरी नदियों के कहर ने कटियारी क्षेत्र को जलमग्न कर दिया है। क्षेत्र के सुदनीपुर, चंद्रमपुर, बरगदापुरवा, छंगापुरवा, अलिशेरपुरवा, टिक्कापुरवा, पतारपुरवा, तिवारीपुरवा, मठिया, जगन्नाथपुरवा, सुलखामऊ, जसापुरवा, निकामदपुर और जीवनपुरवा आदि गांव पूरी तरह से बाढ़ग्रस्त हो चुके हैं, जहां बाढ़ का पानी इस कदर तांडव मचा रहा है कि करीब पचास हजार से ज्यादा आबादी पानी के बीच जीवन गुजारने को विवश है। प्रमुख मार्ग उफनते दरिया बन चुके हैं और गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट चुका है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक अमला उदासीन बना हुआ है। ​इन बाढ़ग्रस्त गांवों के घरों के भीतर तक पानी भर चुका है, जिससे लोग अपने ही आशियानों में कैद होकर बेबस जिंदगी जीने को मजबूर हैं। सड़कों पर दो से तीन फीट तक...