सहरसा, सितम्बर 6 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। कोसी मुख्य नदी में बुधवार देर रात से जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। तटबंध के अंदर पानी का दबाव बढ़ने से मुख्य धारा खतरे के निशान से करीब दो फीट ऊपर बह रही है। हालांकि शुक्रवार देर रात से जलस्तर स्थिर बना हुआ है। कोसी में अचानक बढ़े जलस्तर के कारण नदी किनारे बसे लोग घर-द्वार छोड़कर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।जानकारी के अनुसार, सलखुआ प्रखंड की अलानी, चानन और साम्हरखुर्द पंचायत के दर्जनों गांवों के समीप कोसी की तेज धारा पहुंच गई है। इससे पूरे इलाके में भय का माहौल है। साम्हरखुर्द पंचायत के खजुरबन्ना, सौंथी, ताजपुर, घोरमहा और कबीरपुर गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। घरों में पानी घुसने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे खराब स्थिति खजुरबन्ना और सौंथी गांव की...