उफनते नाले में बही मासूम चारू कैसे बचने के लिए कर रही थी कोशिश?CCTV फुटेज वायरल
नई दिल्ली, जुलाई 29 -- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नगर क्षेत्र में भूतेश्वर मंदिर के पास नाले में बही कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप से जुड़े हादसे का खौफनाक और दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो ने साफ कर दिया है कि चारु बारिश से बचने के लिए दुकानों की पटिया पर जद्दोजहद कर रही थी, लेकिन नगर पालिका की घोर लापरवाही और खुले नाले ने उसकी जिंदगी निगल ली। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल सीसीटीवी फुटेज की पुष्टि नहीं करता है।सीसीटीवी फुटेज का वो खौफनाक 40वां सेकंड स्कूल वाली गली में स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर पूरा हादसा परत-दर-परत सामने आ गया। फुटेज के शुरुआती हिस्से में बारिश के पानी से भरी गली दिखाई दे रही है। वीडियो के ठीक 40वें सेकंड पर मासूम चारु कश्यप पानी के तेज बहाव से बचने के लिए नाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.