मुजफ्फर नगर, अगस्त 22 -- मुजफ्फरनगर/रामराज पारिवारिक विवाद से परेशान 55 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार को गंगा बैराज से गंगा में छलांग लगा दी। उसे गंगा में कूदता देख राहगीरों ने तत्काल बैराज चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामराज पुलिस सक्रिय हो गई और अपनी जान की परवाह किए बिना गंगा में उतरकर बचाव अभियान शुरू कर दिया। करीब एक किलोमीटर तक गंगा के बहाव में बह चुके व्यक्ति को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर बचा लिया।चांदपुर निवासी 55 वर्षीय भूरा सिंह पुत्र प्रेम सिंह शुक्रवार को रामराज क्षेत्र स्थित गंगा बैराज के गेट संख्या-28 के सामने पहुंचे। पारिवारिक विवाद के चलते वह मानसिक तनाव में थे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: गंगा बैराज में कूदकर वृद्व ने दी जान, मचा कोहराम अचानक भूरा सिंह ने गंगा में छलांग लगा दी। गंगा के तेज बहाव में बहते...