नई दिल्ली, जुलाई 11 -- Vietnam boat tragedy: वियतनाम में हुए नाव हादसे में 15 भारतीय नागरिकों की दर्दनाक मौत हो गई है। वियतनाम के प्रसिद्ध फु क्वोक द्वीप के पास हुए इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय दूतावास लोगों की मदद कर रहा है और उन्हें जरूरत के अनुसार साधन मुहैया करवा रहा है। वियतनाम में छुट्टियां मनाने के लिए गए इन पर्यटकों को खूबसूरत समंदर ने ही अपने आगोश में समा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्पीडबोट एकदम से पलट गई, जिसकी वजह से उसमें बैठे सभी लोग पानी में गिर गए। कई स्पीडबोट के ही नीचे फंसे रह गए, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। वियतनाम के समाचार पत्र वीएनई एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटनाक्रम दोपहर के वक्त हुआ। स्पीडबोट भारतीय पर्यटकों रूट द्वीप से थोई बंदरगाह की तरफ लेकर ...