हापुड़, अप्रैल 4 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। सुबह अस्पताल पहुंचे कर्मचारियों को जब चोरी का पता चला तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शनिवार को जब अस्पताल का स्टाफ ड्यूटी पर पहुंचा तो दीवार में लगी सीमेंट की जाली टूटी हुई मिली। अंदर जाकर देखा गया तो कमरों से पंखे, कुछ उपकरण और पर्ची काटने के लिए रखी नगदी गायब थी। चोर दीवार तोड़कर अंदर घुसे और आराम से सामान समेटकर फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के चिकित्सक घनश्याम ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर 112 पुलिस के साथ थाना बहादुरगढ़ प्रभारी धीरज मलिक मौके पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया। थाना प्रभारी धीरज मलिक ने ब...