गिरडीह, मार्च 9 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के मंझिलाडीह पंचायत में जिला परिषद मद से बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में अनियमितता को लेकर रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए काम बंद करा दिया गया। हालांकि ग्रामीणों के काम बंद करा कर जाते ही स्थानीय पंसस टेकनारायण पंडित ने दोबारा काम शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने संवेदक को चेताया कि स्टीमेट के अनुरूप काम नहीं होता है तो काम करने नहीं दिया जाएगा। आरोप है कि संवेदक ने बिना शिलान्यास के ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया है। जब हम ग्रामीण शिलान्यास बोर्ड लगाने की बात कहते हैं तो ठेकेदार यह कहकर मना करता है कि गिरिडीह डीडीसी ने खुद बोर्ड लगाने से मना किया है। भाजपा नेता रामकृष्ण वर्मा ने बताया कि संवेदक स्टीमेट को ताख पर रखकर काम कर रहा है जब इसकी शिकायत विभाग के जेई से की जाती है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.