मैनपुरी, जून 3 -- विकास खंड जागीर क्षेत्र के गांव नगला बलू में स्थित आयुष्मान भारत उप स्वास्थ्य केंद्र पिछले एक वर्ष से बदहाली का शिकार बना हुआ है। केंद्र पर चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों के नियमित रूप से न पहुंचने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा। यहां कोई न आने से उपकेंद्र दुर्दशा का शिकार हो गया है। लोगों ने यहां भी मूलभूत सुविधाएं दिलाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र नगला बलू पूरी तरह उपेक्षा का शिकार है। केंद्र परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जबकि भवन के खिड़की-दरवाजे उखड़े पड़े हैं। पेयजल व्यवस्था के लिए लगाया गया हैंडपंप भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़ा है। केंद्र तक जाने वाले रास्ते पर कीचड़ और गंदगी फैली है। केंद्र के लंबे समय से बंद पड़े रहने के कारण कुछ ग्र...