उप सेनानायक ने परखी दीवानी की सुरक्षा व्यवस्था
आगरा, मई 15 -- विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के उप सेनानायक जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को दीवानी न्यायालय की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने परिसर के सभी गेटों पर लगी डीएफएमडी को चेक किया। सभी जवानों को परिसर की सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। दीवानी न्यायालय सुरक्षा प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि उप सेनानायक ने एसएसएफ कार्यालय में अभिलेखों को चेक किया। जवानों को चेकिंग में पर्याप्त सावधानी रखने के भी निर्देश दिए। उसके बाद न्यायालय सुरक्षा समिति की बैठक में उप सेनानायक ने प्रतिभाग किया। उन्होंने न्यायालय के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, गेट नं. दो व तीन पर बैग स्कैनर स्थापित करने के साथ-साथ जवानों के लिए स्थाई शेड लगाने का सुझाव रखा। महिलाओं की चेकिंग के लिए अलग से एन्क्लोजर बनाने के संबंध में भी अपनी बात रखी। ड्यूटी पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.