पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के उप सभापति पूरनलाल गंगवार ने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव सहकारिता को पत्र भेजकर डीसीबी 31वीं वार्षिक सामान्य बैठक को शून्य घोषित किये जाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि जिला सहकारी बैंक लिमिटेड पीलीभीत की 31वीं वार्षिक सामान्य बैठक 29 मार्च को ओम लॉन पीलीभीत में बुलाई गई थी। इस बैठक में डेलीगेट्स की उपस्थिति 20 प्रतिशत से भी कम रही, जो कि किसी वार्षिक सामान्य बैठक द्वारा एक प्रस्ताव को पारित करने के लिए निर्धारित संख्या से अत्यन्त कम है। उन्होंने बैठक की कार्यवाही एवं पारित प्रस्तावों को शून्य घोषित करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...