उप सचिव ने सोनुवा व गुदड़ी के स्कूलों का लिया जायजा
चक्रधरपुर, अगस्त 20 -- सोनुवा। झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग के उप सचिव संजय कुमार प्रसाद ने गुरुवार को सोनुवा और गुदड़ी में प्रखंड पीएमश्री स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सोनुवा प्रखंड के पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोंजो और गुदड़ी प्रखंड के पीएमश्री मध्य विद्यालय गुदड़ी का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने इन स्कूलों में शिक्षकों के स्वीकृत पद और मौजूदा नियुक्त शिक्षकों, स्कूल में व्याप्त फर्नीचर, आधारभूत संरचना, कंप्यूटर और लैब की उपलब्धता, खेल मैदान और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। मौके पर उप सचिव शिक्षकों को कई दिशा निर्देश भी दिए। उप सचिव के निरीक्षण के दौरान मौके पर शिक्षा विभाग के बीपीओ और बीआरपी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.