उप सचिव ने शिक्षा व्यवस्था पर जताया संतोष
हजारीबाग, सितम्बर 3 -- चलकुशा, प्रतिनिधि। पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, चलकुशा की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था ने शिक्षा विभाग के उप सचिव जागो चौधरी को प्रभावित किया। बीईईओ राकेश कुमार के साथ औचक निरीक्षण पर पहुंचे उप सचिव ने कक्षा में पठन-पाठन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्वच्छता, पुस्तकालय, प्रयोगशाला और शैक्षणिक संसाधनों का जायजा लिया। व्यवस्था और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर उन्होंने विद्यालय परिवार की सराहना की।निरीक्षण के दौरान मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों की कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी। मानक पूरा नहीं करने वाले विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जाएगा। यह भी पढ़ें- Ghumla News: उपायुक्त ने स्कूलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.