मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुशहरी। सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला एवं राजस्व कर्मचारी अंगद कुमार के खिलाफ की गई शिकायत मामले में राजस्व विभाग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने डीएम से जांच रिपोर्ट मांगी है। पत्र में कहा है कि पूर्व में भी जांच रिपोर्ट की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं दी गई है। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता रामानुज शर्मा ने दिसंबर 2024 में राजस्व विभाग के मंत्री, प्रधान सचिव से मुशहरी अंचल के राजस्व कर्मचारी अंगद कुमार पर बिचौलिया रखकर कार्य करवाने का आरोप लगाया था। वहीं, सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला पर जनता दरबार के नाम पर कागजी कोरम पूरा करने का आरोप लगा था। इधर, सीओ ने बताया कि आरोप निराधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...