आदित्यपुर, जून 5 -- गम्हरिया। मुख्यमंत्री जन शिकायत कोषांग के उप सचिव घनश्याम प्रसाद सिंह ने राजद नेता गाजू साव की शिकायत पर एसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया। बताया गया कि राजद नेता गजानंद साहू ने छोटू घोष, तापस घोष एवं अन्य पर मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की थी। गुरुवार को राजद कार्यालय में प्रेसवार्ता कर साव ने बताया कि उक्त व्यक्तियों की ओर से पांच लाख रुपए रंगदारी की मांग की गई थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इस मामले को लेकर ईचागढ़ थाना में कांड संख्या 77/2025 भी दर्ज है। बताया कि तत्कालीन पुलिस निरीक्षक की ओर से रंगदारी मामले को भूमि विवाद दिखाकर बचाने का प्रयास किया गया है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री जन शिकायत कोषांग में पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्त...